छत्तीसगढ़बालोदराजनीति

*भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से 4.95 लाख परिवारों को लाभ, 495 करोड़ रुपए जारी-चेमन देशमुख*

*भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से 4.95 लाख परिवारों को लाभ, 495 करोड़ रुपए जारी-चेमन देशमुख*

बालोद ।  जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा “मोदी की गारंटी” के तहत किए गए वादों को पूरा करते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के अंतर्गत बुधवार को 4.95 लाख से अधिक पात्र परिवारों को 495 करोड़ रुपए से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है। इस योजना के तहत प्रत्येक हितग्राही को प्रतिवर्ष 10 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाती है।

उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य भूमिहीन कृषि मजदूर परिवारों की आय में वृद्धि करना और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। देशमुख ने दावा किया कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और प्रदेश में अधिकतर पात्र परिवारों को केंद्र एवं राज्य की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

देशमुख ने जानकारी दी कि योजना में भूमिहीन कृषि मजदूरों के साथ वनोपज संग्राहक, चरवाहा, बढ़ई, लोहार, मोची, नाई, धोबी जैसे पारंपरिक कार्यों से जुड़े परिवारों को भी शामिल किया गया है। वहीं जनजातीय क्षेत्रों में पुजारी, बैगा, गुनिया और माँझी परिवारों को भी इसका लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं।

जिला भाजपा महामंत्री राकेश “छोटू” यादव ने भी योजना को समाज के मेहनतकश और उपेक्षित वर्ग के उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि बालोद जिले के लगभग 16,500 हितग्राहियों को इसका लाभ मिला है।

राकेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है, लेकिन खेतों में कार्य करने वाले भूमिहीन मजदूर अक्सर उपेक्षित रह जाते हैं। यह योजना उनके जीवन में सम्मान और स्थायित्व लाने का प्रयास है। उन्होंने इसे केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता प्रदान करने वाला कदम बताया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों से अपील की कि योजना की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाई जाए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे।

भाजपा जो कहती है उसे करती भी है

कमल पनपालिया
जिला मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!