छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़बालोद

*धन्यवाद नगर पालिका! आपके निकम्मेपन ने वार्डवासियों को बनाया ‘आत्मनिर्भर’,खुद उठाया तालाब सफाई का जिम्मा*

धन्यवाद नगर पालिका! आपके निकम्मेपन ने वार्डवासियों को बनाया ‘आत्मनिर्भर’, खुद उठाया तालाब सफाई का जिम्मा

बालोद… देश में ‘आत्मनिर्भर भारत’ का नारा भले ही ऊपर से चल रहा हो, लेकिन इसे जमीनी स्तर पर सच कर दिखाने का असली श्रेय हमारे स्थानीय नगर पालिका प्रशासन और जिम्मेदार हुक्मरानों को जाता है।

उनकी घोर उदासीनता, फाइलों को दबाए रखने की अद्भुत कला और “आगे देखेंगे” बाद मे देखते हैँ वाले रवैये से प्रेरित होकर आखिरकार वार्डवासियों ने खुद को पूरी तरह आत्मनिर्भर घोषित कर दिया।

सालों से गंदगी और जलकुंभी से लबालब तालाब की सुध लेने जब कोई सरकारी ‘मसीहा’ नहीं पहुंचा, तो वार्डवासियों के सब्र का बांध टूट गया। उन्होंने प्रशासनिक अमले को और गहरी नींद सोने की खुली छूट देते हुए खुद ही तालाब की सफाई शुरू कर दी।

वार्ड 01 स्थित साधुबन तालाब का जो नजारा था, वह बालोद नगर पालिका के लिए चुल्लू भर पानी ढूंढने जैसा था। वार्डवासियों के इस सराहनीय कदम ने यह साबित कर दिया है कि अगर समाज ठान ले, तो बिना सरकारी बजट और प्रशासनिक तंत्र के भरोसे बैठे भी बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। पर सवाल यह उठता है की आखिर वार्ड के लोगो को यह करने क्यों विवश होना पड़ा जबकि पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधि कौन सी निंद्रा मे सोये हैँ की उन्हें जनसरोकार से जुडा यह समस्या दिखाई नहीं दिया

फोटो: gemini ai

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!