भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर अल्पसंख्यक मोर्चा ने वृद्धाश्रम में मनाया सेवा दिवस, फल-बिस्किट वितरण कर लिया आशीर्वाद

बालोद। भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल बालोद द्वारा सेवा भाव से परिपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष समीर खान के निर्देशानुसार एवं मंडल अध्यक्ष फ़िरोज़ कुरेशी के नेतृत्व में बालोद स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों के बीच फल एवं बिस्किट का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके साथ समय बिताया। साथ ही स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों की आवश्यकताओं के बारे में जानकारी ली और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार करते रहने का संकल्प लिया।

अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा सेवा, समर्पण और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के उद्देश्य से कार्य करती रही है। स्थापना दिवस के अवसर पर समाज के बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उनके साथ समय बिताना और उनकी सेवा करना संगठन की प्राथमिकता को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी, शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मंत्री अकबर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष जावेद तिगला, संतोष पाठक, इरशाद खान, असरार अहमद, आरिफ तिगाला, मनीष, अवनीत भाटिया सहित भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ने का संकल्प लिया।




