छत्तीसगढ़बालोदराजनीति

*भारतीय जनता पार्टी के विधि प्रकोष्ठ ने कला केंद्र में मनाया स्थापना दिवस

बालोद । भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस के अवसर पर आज विधि प्रकोष्ठ की जिला संयोजक श्रीमती नीतू सोनवानी के नेतृत्व में बालोद जिले के अधिवक्ताओं ने स्थापना दिवस का कार्यक्रम सबसे पहले भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर डॉक्टर श्यामा प्रसाद जी मुखर्जी पंडित दीनदयाल जी उपाध्याय वी स्वर्गीय अटल बिहारी जी वाजपेई जी के तायल चित्र पर माल्या अर्पण कर मिलकर किया गया इस कार्यक्रम का संचालन राज सोनी जी के द्वारा किया गया और इस कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री शाहिद खान ने सभा को संबोधित किया व भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पर्व पर प्रकाश डालते हुए बताया की 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई जिसके सर्वप्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी बनाए गए उसके बाद भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ की जिला संयोजक श्रीमती नीतू सोनवानी ने भी अपने उद्बोधन में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर अटल बिहारी जी वाजपेई जी के तक के सफर को संक्षिप्त रूप में बताया इस कार्यक्रम में सभी अधिवक्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम की सराहना की है इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सोमेश यादव सहसंयोजक पुनीत देशमुख श्रीमती संगीता बाला शर्मा श्रीमती रीता पांडे रश्मि कोरी प्रशांत पवार आदि लोगों उपस्थित थे ।।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!