
बदहाल व्यवस्था पर बस स्टैंड के व्यापारी और यात्री परेशान,,,,,बिन बारिश बस स्टैंड में भरा नाली का गंदा पानी
एनएच विभाग के द्वारा बनाए गए बस स्टैंड के बाहर की नाली के गलत बन जाने से यहां परेशानी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है
एनएच की नाली में पानी का बहाव सही नहीं होने से एवं नाली जाम होने की वजह से नालियों का गंदा पानी बस स्टैंड में भर रहा है
इस समस्या के लिए पालिका प्रशासन जिम्मेदार है या एनएच विभाग यह तय कौन करेगा,,,एक दूसरे पर आश्रित दोनों विभाग के लापरवाही से यहां के व्यवसाई एवं आम जनमानस परेशान है लोगो का कहना है कि आखिर इस समस्या का स्थाई निदान क्या होगा किसकी लापरवाही है यह तय कौन करेगा वहीं कई बार इस समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि बस स्टैंड के व्यापारियों के साथ जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मिलकर समस्या से अवगत करा चुके हैं विभागीय लापरवाही का खामियाजा उसके बाद भी बस स्टैंड के लोगो को भुगतना पड़ रहा है इस समस्या का निदान अब तक नहीं हो पाना भी समझ से परे है




