बालोदराजनीतिलोकल न्यूज़

अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा शहर मंडल बालोद ने चलाया स्वच्छता अभियान, प्रतिमा स्थल की गई साफ-सफाई

बालोद। भारत रत्न, भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के एक दिन पूर्व भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद द्वारा अंबेडकर चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने न केवल प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया।


स्वच्छता अभियान के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा स्थल की सफाई करते हुए आसपास फैले कचरे को हटाया और पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित किया। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन और उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने का ऐतिहासिक कार्य किया तथा देश को एक मजबूत और लोकतांत्रिक संविधान प्रदान किया।


भाजपा नेताओं ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी समाज को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को मजबूत करने की आवश्यकता है। भाजपा शहर मंडल बालोद द्वारा स्वच्छता अभियान चलाकर उनके प्रति सम्मान प्रकट किया गया तथा यह संदेश दिया गया कि सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री कृष्णकांत पवार, नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अमित चोपड़ा, भाजपा जिला मंत्री निशा योगी, मंडल महामंत्री नरेंद्र सोनवानी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष पिंटू सारथी, महामंत्री घासुराम गंधर्व एवं मनोज मालेकर, पार्षद एवं मंडल पदाधिकारी प्रीतम यादव, आशा पटेल, सुनीता मनहर, गोकुल ठाकुर, कमलेश गौतम, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष फिरोज कुरैशी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रतिमा यादव, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री दीप्ति यादव सहित मंडल के सक्रिय सदस्य दिनेश साहू, संजय शर्मा, दिनेश देवांगन, अभिषेक योगी, नरेश आहूजा, उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में स्वच्छता एवं जागरूकता के लिए लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!