खेलछत्तीसगढ़बालोद

देवारभाट की बेटियों ने पहने बॉक्सिंग ग्लव्स, बालोद में खुला पहला गर्ल्स बॉक्सिंग क्लब

अब रिंग में दिखेगा बेटियों का दम,बेटियां अब करेंगी पंच, देवारभाट में बालोद जिले का पहला गर्ल्स बॉक्सिंग क्लब शुरू

बालोद – नारी शक्ति को नई पहचान दिलाने और समाज में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद द्वारा संचालित शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट एकेडमी द्वारा बालोद जिले के ग्रामीण अंचल देवारभाट के युवतियो के लिए बॉक्सिंग क्लब का गठन किया गया।जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के बालिकाओ को प्रशिक्षण दिया जाएगा

एकेडमी के अध्यक्ष एवं बॉक्सिंग कोच किशोर नाथ योगी ने बताया कि यह गेम खिलाड़ी को शरीर के साथ साथ मानसिक रूप से भी मज़बूत बनाता है इससे आत्मविश्वास बढ़ता है अब गांव की लड़कियाँ ना केवल बॉक्सिंग सीखेंगे बल्कि शासन द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग भी लेंगे ।

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने की एक अच्छी पहल

देवार भाट की सरपंच श्रीमती लता कोर्राम ने कहा की गांव से लड़कियो को 10 किलो मीटर एकेडमी जाने में काफ़ी परेशानी होती थी और इस कारण उनके परिवार वाले उन्हें जाने नहीं देते थे पर अब गांव में ही कोचिंग चलेगा तो और भी लड़कियाँ सीखने आएगी और अपना भविष्य बनाएगी

बालोद के सभी ब्लॉक में यह अभियान चलाया जाएगा
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष नंद किशोर साहू ने बताया कि अभी तक बालोद के साथ साथ डौंडी , अर्जुन्दा ब्लॉक में इस तरह का अभियान चलाना है हमारा लक्ष्य पूरे जिले के प्रत्येक ब्लॉक में बॉक्सिंग को संचालीय करना है ।

नारी सशक्तिकरण के लिए एक अच्छी पहल

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भा ज पा जिला मंत्री श्रीमती निशा योगी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के सामाजिक परिवेश को देखते हुए हर लड़कियों को अपनी आत्मरक्षा के लिए बॉक्सिंग सीखना जरूरी है ताकि वह अपने साथ अपने साथियों की मदद कर सकें यह केवल खेल नहीं है बल्कि जीवन का हिस्सा है जिससे आप इस दूषित माहौल में सम्मान का जीवन जी सकते हो साथ ही खिलाड़ियो को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया

गर्ल्स बॉक्सिंग क्लब के शुभारंभ के मौक़े पर भाजपा जिला मंत्री श्री मति निशा योगी ,ग्राम पंचायत देवारभाट सरपंच श्री मती लता कोर्राम ,उप सरपंच राजेश देवांगन ,पूर्व शिक्षिका कमला वर्मा ,सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक नंद किशोर साहू, बालोद जिला के वरिष्ठ बॉक्सिंग कोच हिरवानी ,जिला बॉक्सिंग कोच किशोर नाथ योगी जिला प्रभारी कृष्णकांत तिवारी, उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार , सहसचिव कोमल कुमार साहू, कार्यकारिणी सदस्य हेमंत कुमार ठाकुर एवं 40 महिला खिलाड़ी उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!