छन से जो टूटे कोई सपना, जग सूना-सूना लागे..
बालोद नगरपालिका में टेंडर ‘रिंग’ की जद्दोजहद में सियासी घमासान तेज
वरिष्ठ नेता से बदतमीजी, स्पीड पोस्ट से भेजा टेंडर
एक टेंडर प्रक्रिया इन दिनों विवादों के केंद्र में आ गई है। जानकारी के मुताबिक, कथित तौर पर “रिंग” बनाने की कोशिश के दौरान एक वरिष्ठ नेता के साथ बदतमीजी की खबर सामने आई है, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को आहत नेता ने पूरे घटनाक्रम के बाद टेंडर को स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजा। इस कदम ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं।
‘रिंग’ बिगड़ने के बाद कुछ लोगों द्वारा कार्यकर्ताओं को आगे कर एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर अंदरखाने सियासी खींचतान और गुटबाजी की चर्चा तेज हो गई है।
पूरा मामला अब सिर्फ टेंडर तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक प्रतिष्ठा और अंदरूनी संघर्ष का रूप ले चुका है।
⚠️ बड़े सवाल:
• क्या टेंडर प्रक्रिया में कोई अघोषित ‘रिंग’ सक्रिय है?
• वरिष्ठ नेता के साथ हुई घटना के पीछे कौन जिम्मेदार?
• क्या यह महज विवाद है या सुनियोजित साजिश?Ī

