
7.59 लाख का सामान गायब: कागजों में सफाई, धरातल पर छोटे कद के ‘पार्षद’ ढूंढ रहे डस्टबीन!
बालोद.. बालोद नगर पालिका अपने नए नये कारनामो की वजह से रोज सुर्खिया बटोर रहा है ऐसे ही एक कारनामा 15वें वित्त आयोग की राशि से खरीदी गई 4.59 लाख की 3020 डस्टबीन और 3 लाख की प्लेटफॉर्म वेट मशीन ‘मिस्टर इंडिया’ बन चुकी हैं। पर यह खरीदी की गयी वस्तु का पता नहीं जबकि नियमों के तहत खरीदी की गयी वस्तु पालिका द्वारा अपने गोदाम या कार्यालय मे रखावाया जाता है जबकि खोजबीन मे पता चला है की 15 वे वित्त से खरीदी की गयी वस्तु वहां दिखाई नहीं दी
केंद्रीय मद से सामग्री क्रय भी हो गई और भुगतान भी पूरा हो चुका है, लेकिन सामान कहां है? इसका जवाब किसी भी जिम्मेदारो के पास नहीं है।
पिछले एक हफ्ते से टॉर्च लेकर सामान ढूंढ रहे छोटे कद के ‘पार्षद’ दीपक कुमार को विभाग से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। परेशान होकर इस मामले पर पार्षद दीपक कुमार कल नगर पालिका अधिकारी से मुलाकात करने वाले है।
पार्षद दीपक कुमार का कहना है की जनता पूछ रही है कि कचरा कहां डालें, और विभाग कह रहा है कि पहले यह ढूंढो कि डस्टबीन कहां है। चूंकि राशि केंद्रीय मद (15वें वित्त) की है, इसलिए पार्षद का इरादा अब छोटा-मोटा नहीं है।
उनका साफ कहना है कि जनता के पैसे का यह जादू टोना नहीं चलेगा। अगर स्थानीय स्तर पर सामान का पता नहीं चला, तो नगर पालिका अधिकारी से सीधे केंद्रीय जांच एजेंसी से इस ‘महा-गुमशुदगी’ की जांच कराने की मांग करेंगे। जांच मे सब कुछ साफ हो जाएगा




