
बालोद के गंजपारा और सिवनी में सज रहा 52 पत्तों का फड़: संभ्रांत लोगों की मौजूदगी की चर्चा
जिले के गंजपारा और सिवनी क्षेत्र में इन दिनों जुए की महफिलें जमकर सज रही हैं। सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार, इन दोनों इलाकों में 52 पत्तों का खेल (जुआ) बेखौफ तरीके से संचालित किया जा रहा है, जहां रोजाना लाखों रुपयों का दांव लग रहा है।
सूत्रों का दावा है कि इस जुआ फड़ में केवल आदतन जुआरी ही नहीं, बल्कि शहर के कई कथित संभ्रांत नागरिक और रसूखदार चेहरे भी अपनी किस्मत आजमाने पहुंच रहे हैं। फड़ में रसूखदारों के शामिल होने के कारण यह महफिल पूरी तरह सुरक्षित ठिकानों पर संचालित की जा रही है, ताकि आम लोगों की नजरों से बचा जा सके।
इस अवैध कारोबार को लेकर स्थानीय स्तर पर सुगबुगाहट तेज है। लोगो का कहना है कि जहां एक तरफ पुलिस अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के दावे करती है, वहीं गंजपारा और सिवनी में बेरोकटोक चल रहे इस जुए के खेल ने खुफिया तंत्र पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
लोगो ने मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए ऐसे ठिकानों पर दबिश दी जाए और जुए के इस अवैध नेटवर्क को ध्वस्त कर इसमें शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाए।




