छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़बालोद

*अतिक्रमण तो हटा दिए अब इन खम्बो का क्या होगा साहेब,,,, जो बिच सड़को पर लगा दिख रहा है,,,,आवागमन भी हो रहा है इससे बाधित*

जनप्रतिनिधि, आंदोलनकारी, स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग को क्यों नहीं दिख रहा यह समस्या,, आखिर कब मिलेगी लोगो को राहत

 

*अतिक्रमण तो हटा दिए अब इन खम्बो का क्या होगा साहेब,,,, जो बिच सड़को पर लगा दिख रहा है,,,,आवागमन हो रहा है इससे बाधित*

बालोद – बालोद नगर पालिका एवं राजस्व प्रशासन ने शहर से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही तो की पर अतिक्रमण हटने के बाद यह विद्युत पोल लोगो के आने जाने मे और यातायत व्यवस्था मे रोड़ा बन रहा है इस पर स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और अतिक्रमण हटाने की मांग करने वाले आंदोलन कारियों की नजर कब पड़ेगी और यह खम्बा कब किनारे लगेगा यह लोगो मे चर्चा का विषय बना हुआ है ज्ञात हो की बालोद के पुराने बस स्टैंड से सदर बाजार जाने वाले मार्ग पर विजयराज ज्वेलर्स एवं गौतम डेयरी के सामने लगे यह खम्बे अब अतिक्रमण हटने के बाद बिच सडक पर है ऐसा प्रतीत होता है इस पर साहेब की कब नजर पड़ेगी और सदर बाजार मे लगे इन खम्बो का क्या होगा जो बढ़ते ट्रैफिक के दबाव मे रोड़ा बन रहा है ज़ब तक यह खम्बा नहीं हट जाता तब तक आवागमन बाधित होता रहेगा और जाम जैसी स्तिथि हमेशा बने रहेगी लोगो मे इस बात को लेकर आक्रोश भी है की अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही हुए 15 दिन से अधिक हो गए परन्तु इन विद्युत पोलो को हटाने की कोई प्रक्रिया विभागीय स्तर पर होती नजर नहीं आ रही है लोगो का यहाँ तक कहना है की स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी इस समस्या से कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा है आधे अधूरे कार्यवाही से लोगो मे आक्रोश बढ़ रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!