छत्तीसगढ़बालोद

*एलम का पेलम खेल,,,,जांच की आंच में बालोद नपा: ‘एलम’ घोटाले पर संयुक्त संचालक का कड़ा रुख, 2 दिन में मांगे दस्तावेज; टेंडर को तरसा विभाग, फिर भी टुकड़ों में ₹39 का खेल जारी!*

एलम क्रय से संबंधित सभी मूल दस्तावेज, वाउचर और स्टॉक पंजी जमा कराने आदेश,,,, जांच मे होगा दूध का दूध और पानी का पानी

बालोद – जिलाध्यक्ष मुख्यालय के बालोद नगर पालिका में पानी साफ करने के नाम पर चल रहे खेल की परतें अब आधिकारिक तौर पर खुलने लगी हैं। साल 2022 से 2025 के बीच हुए एलम खरीदी के बड़े घालमेल को लेकर संयुक्त संचालक ने बेहद कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

संयुक्त संचालक कार्यालय द्वारा 3 जुलाई 2026 को एक अंतिम ‘स्मरण पत्र’ जारी किया गया है. इसमें साफ चेतावनी दी गई है कि वर्ष 2022 से 2025 के मध्य हुए एलम क्रय से संबंधित सभी मूल दस्तावेज, वाउचर और स्टॉक पंजी जमा कराई जाए।

चौंकाने वाली हकीकत यह है कि एक तरफ विभाग के आला अधिकारी इस एलम कांड की कुंडली खंगालने में जुटे हैं, वहीं दूसरी तरफ बालोद पालिका के हौसले इतने बुलंद हैं कि औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद अब तक नियम सम्मत टेंडर जारी नहीं किया जा सका है।

पारदर्शिता से बचने के लिए टेंडर प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है और बिना टेंडर के ही टुकड़ों में ₹39 प्रति किलो के जादुई भाव पर एलम की धड़ल्ले से खरीदी अब भी जारी है!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!