
नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही उजागर: बारिश ने खोली विकास के दावों की पोल, सड़कें बनीं तालाब
शहर में हुई हालिया बारिश ने नगर पालिका के ड्रेनेज सिस्टम की सफाई के बड़े-बड़े दावों की हवा निकाल दी है। नगर पालिका प्रशासन की घोर लापरवाही का खामियाजा आज शहर की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रिहायशी इलाकों की मुख्य सड़कें पूरी तरह से दरिया में तब्दील हो चुकी हैं। ड्रेनेज और नालियों के चोक होने के कारण बारिश का गंदा पानी सड़कों पर जमा हो गया है, जिससे स्थिति बद से बदतर हो गई है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका द्वारा हर साल सफाई के नाम पर बजट पास किया जाता है, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं दिखता। समय रहते नालियों की गाद नहीं निकाली गई, जिसका नतीजा आज पूरा शहर भुगत रहा है।
जनता अब नगर पालिका प्रशासन से जवाब मांग रही है कि आखिर टैक्स भरने के बाद भी उन्हें नरकीय जीवन जीने के लिए क्यों छोड़ दिया गया है? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?



