छत्तीसगढ़बालोद

पार्षद की सराहनीय पहल: वार्ड में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ कमरछठ पूजा का भव्य आयोजन

बालोद शहर के पार्षद की सराहनीय पहल: वार्ड में श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ कमरछठ पूजा का भव्य आयोजन

संतान की दीर्घायु और खुशहाली के पावन पर्व कमरछठ के अवसर पर वार्ड क्रमांक 19 में भव्य एवं सामूहिक पूजा का आयोजन किया गया।

स्थानीय पार्षद श्रीमती श्यामा यादव द्वारा की गई इस विशेष व्यवस्था और सराहनीय पहल की पूरे क्षेत्र में जमकर प्रशंसा हो रही है। पर्व के मौके पर वार्ड की माताओं और बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुरूप सगरी (छोटा तालाब स्वरूप) का निर्माण कर महुआ, कांसी के फूल, पसहर चांवल और छह प्रकार की भाजियों के साथ भगवान शिव-पार्वती एवं षष्ठी माता की पूजा संपन्न कराई गई।

उपस्थित माताओं एवं वार्डवासियों ने पार्षद की इस धर्मपरायण और जनहितैषी पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। क्षेत्रवासियों ने कहा कि स्थानीय पार्षद हमेशा जनसेवा के साथ-साथ पारंपरिक संस्कृति और त्योहारों के संरक्षण के लिए तत्पर रहती हैं।

कार्यक्रम के अंत में पार्षद ने सभी माताओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके संतानों की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य एवं वार्ड की निरंतर सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!