सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न मोदी के 25 वर्ष का जनसेवा काल सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय : विजय बघेल
हमारा सौभाग्य की हमारे देश को ऐसा नेतृत्व मिला जिसका जीवन का हर पल, हर क्षण,कण कण राष्ट्र सेवा के समर्पित है- यशवंत जैन मोदी जी के 25 वर्षों में किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यों को जिला, मंडल व बूथ स्तर पर पहुंचने का काम करेंगे- चेमन देशमुख

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भाजपा जिला कार्यालय जुंगेरा, बालोद में जिला कार्यशाला आयोजित की गई। अभियान के तहत 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक एक माह तक विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री संध्या परगनिहा, प्रदेश लघु वनोपज के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) यज्ञदत्त शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष लेखराम साहू, पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, महामंत्री द्वय राकेश छोटू यादव, सौरभ लुनिया जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी चंद्राकर, नरेश यदु उपाध्यक्ष सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।
जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा काल गौरवशाली एवं प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जिला, मंडल और बूथ स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से एक माह तक चलने वाले अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। जिले में 25 वर्षों की सेवा के प्रतीक के रूप में 25 लाख दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। साथ ही संगठन के निर्धारित कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक पहुंचाने तथा उनकी जानकारी सरल ऐप पर अपलोड करने की व्यवस्था की जाएगी। 9 एवं 10 सितंबर को जिले के सभी 17 मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित कर अभियान की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी।

प्रदेश महामंत्री एवं अभियान संयोजक यशवंत जैन ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि देश को ऐसा नेतृत्व मिला है, जिसका जीवन का हर पल और कण-कण राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। सेवा संकल्प अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जिला, मंडल एवं बूथ स्तर पर कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का आह्वान किया।
मुख्य वक्ता सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण का स्वर्णिम अध्याय हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और जनकल्याण की नई कार्यशैली देखी है। संगठनात्मक जीवन से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल ने राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा का मजबूत संदेश दिया है।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’, ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘सेवा मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’ और ‘सेवा के रंग’ सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

बघेल ने कहा कि ‘कहानी बदलाव की’ कार्यक्रम के तहत केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां एवं वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए जाएंगे। प्रत्येक शक्ति केंद्र से ऐसी 10 प्रेरक कहानियां तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जनभागीदारी से सेवा कार्य किए जाएंगे तथा सेवानिवृत्त बुजुर्गों, स्थानीय कलाकारों और समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों को अभियान से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, बच्चों एवं माताओं की सहभागिता, बच्चों को मिठाई एवं फलों का वितरण, पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र भेंट करने तथा गांव-गांव ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकालने जैसे कार्यक्रम भी होंगे। स्कूली बच्चों को ड्राइंग एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जोड़ा जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राकेश छोटू यादव ने किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लंबे समय तक गरीबों के नाम पर राजनीति की, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा को अपना संकल्प बनाकर गरीबों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रसेवा को सर्वोपरि रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष टिनेश्वर बघेल ने आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।

कार्यशाला में भाजपा के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, अभियान की प्रदेश एवं जिला टोली के सदस्य, मंडल प्रभारी, सेवा संकल्प अभियान के सदस्य तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कमल पनपालिया
मीडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद


