बालोदराजनीति

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा जिला बालोद का जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम सुरसुली से

भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु अधिकाधिक वृक्ष लगाने का संकल्प लिया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद द्वारा जिला स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मंडल देवरी के नर्मदाधाम, सुरसुली में किया गया।

Oplus_131072

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं प्रकृति संवर्धन के संकल्प के साथ पौधरोपण किया गया तथा जन-जन को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख , जिला उपाध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष पवन सोनबरसा, जिला कोषाध्यक्ष हरीश कटझरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनबरसा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती प्रभा नायक, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्री रमेश सोनवानी, ओबीसी मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष पोषण लाल देवांगन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य होरीलाल रावटे, पूर्व जिला महामंत्री किशोरी लाल साहू , जनपद सभापति टूमन साहू , जनपद सभापति श्रीमती दुलारी बाई देवांगन, मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्णव, मंडल महामंत्री राधेश्याम देवांगन , युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री फनेश्वर साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री शुभम देशमुख, किसान मोर्चा अध्यक्ष यादराम सिन्हा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष संतराम तारम सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वहीं बालोद स्थित पर्यावरण पार्क में भाजपा कार्यकर्ता निशा योगी,कमल पनपालिया ने वृक्षारोपण किया।
और कहा कि
पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी, प्रकृति बचेगी तो जीव सृष्टि भी बचेगी ।
हर एक नागरिक का दायित्व बनता है कि मात्र भूमि के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करें।


विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बालोद के पर्यावरण पार्क में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिला मंत्री निशा योगी, जिला मीडिया प्रभारी कमल पनपालिया ने आम,जामुन, खारख, बेल, जाम, ईमली,के फलदार पौधे के बीज को खाद मिट्टी का गोला(लड्डू) बनाकर रोपण किया।

इस अवसर पर सभी ने *”एक पेड़ माँ के नाम”* अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।


भाजपा जिला बालोद द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

*”पेड़ हैं तो पर्यावरण है, पर्यावरण है तो जल है,जल है तो जीवन है।”*

कमल पनपालिया
जिला मिडिया प्रभारी
भारतीय जनता पार्टी, जिला बालोद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!