छत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीबालोद

*शा. उ. मा. वि. बड़गांव में विकासखंड के शिक्षकों कों दिया गया आईसीटी प्रशिक्षण*

शा. उ. मा. वि. बड़गांव में विकासखंड के शिक्षकों कों दिया गया आईसीटी प्रशिक्षण

 

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार जिला परियोजना कार्यालय बालोद आदेशानुसार

आई.सी.टी. योजना अंतर्गत आई.सी.टी. लैब एवं स्मार्ट क्लासरूम का उपयोग नियमित अध्ययन-अध्यापन में किया जाना है। इस प्रयोजन हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया, इस के तहत पूरे जिले में सभी ब्लाक मुख्यालयों में एक एक स्कूल का चयन प्रशिक्षण केंद्र के रूप में किया गया ,लोहारा ब्लाक के लिए शा. उ मा. वि. बड़गांव को केंद्र बनाया गया,जहाँ पूरे ब्लॉक के व्याख्याता शिक्षकों को डीजी दुनिया प्रोजेक्ट के अंतर्गत आईसीटी एवं स्मार्ट क्लासरूम का प्रशिक्षण दिया गया जो ब्लेक बोर्ड से की बोर्ड की तरफ का सफर है

जिसमें प्रोजेक्टर और लैपटॉप को उपयोग शिक्षण में तथा आईसीटी लैब को संचालित कैसे किया जाता हैं इस पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अनुसार शिक्षा में आधुनिक तकनीक के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। इस दिशा में इन संसाधनों के सार्थक उपयोग हेतु (40-40 के बैच) में प्रशिक्षण आयोजित किया गया

कम्प्यूटर लैब व स्मार्ट क्लास संबंधी प्रशिक्षण-प्रशिक्षण केन्द्र में प्रति बैच अधिकतम 40 प्रतिभागी के आधार पर एक दिवसीय प्रशिक्षण केन्द्र पर दिनांक 06 जुलाई 2026 से 14 जुलाई 2026 तक आयोजित किया गया

उपरोक्त प्रशिक्षण में प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 08 शिक्षक सहभागिता कर सकते थे

प्रशिक्षण में ब्लॉक भर से करीब 300 से अधिक शिक्षकों ने समूह समूह में प्रशिक्षण प्राप्त किया मास्टर के रूप में ट्रेनर प्यारेलाल सिन्हा, युगेन्द्र रात्रे, रजिन्दर भुआर्य रूपेंद्र का विशेष सहयोग रहा और बहुत ही सरलता से समझाया गया। संस्था प्रमुख श्री जितेंद्र कुमार उइके ने सभी शिक्षकों को स्मार्ट क्लासरूम का उपयोग करके पढ़ाई को स्मार्ट तरीके से पढ़ाने पर विशेष जोर दिए बच्चों बड़ो को आईसीटी लैब और स्मार्ट क्लासरूम का नियमित उपयोग करके पढ़ाई किया जाए जिससे सिखने समझने में आसानी हो सकें। विद्यालय की ict लैब प्रभारी व्याख्याता कादम्बिनी यादव ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी और उम्मीद किया है कि आने वाले समय मे सभी शिक्षक इसका अपने कक्षा शिक्षण में

बेहतरीन उपयोग

करे पायेंगे | यह प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!