छत्तीसगढ़बालोद

*क्या कोई घायल होगा तो ही मरम्मत होगा इस गड्ढे का??? संजय नगर जाने वाली मुख्यगली में हादसे को निमंत्रण देता यह स्लैब मरम्मत संधारण का कर रहा है इंतजार

*क्या कोई घायल होगा तो ही मरम्मत होगा इस गड्ढे का??? संजय नगर जाने वाली मुख्यगली में हादसे को निमंत्रण देता यह स्लैब मरम्मत संधारण का कर रहा है इंतजार*

बालोद (✒️संजीव मणि नायर) नगर पालिका परिषद बालोद के अंतर्गत आने वाले संजय नगर की यह मुख्य गली जो रामदेव चौक से होकर संजयनगर, रेलवे कालोनी जाती है इस गली में मुख्य नाली के ऊपर किए गए स्लैब के टूट जाने एवं वार्डवासियों द्वारा इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों को दे दी गई है के बाद भी इसे अब तक नहीं बनाया गया है जो लोगो के समझ से दूर है लोगो को यह टूटा स्लैब नागवार सा गुजर रहा है

लगभग 1 माह में कई सायकल एवं दो पहिया वाहन चालक इस गड्ढे से दुर्घटित होते होते बचे है वहीं जल्द ही इसे बना दिया जाएगा ऐसा आश्वासन लोगो को मिल रहा है परन्तु कब बनेगा यह तय नहीं है दुर्घटना होने के बाद बनेगा तो फिर दुर्घटना और उससे होने वाले घायल व्यक्ति के इलाज आदि का जिम्मेदारी कौन लेगा वैसे यह संजय नगर जाने हेतु सबसे व्यस्त मार्ग है जहां जैन समता भवन भी स्थित है लोग धार्मिक क्रिया करने पहट के 5 बजे से यहां रात्रि 8 बजे तक आते जाते रहते है कब किसके साथ दुर्घटना घट जाए कोई नहीं जानता पर पालिका प्रशासन के उदासीन रवैया का लोगो में आक्रोश बढ़ता जा रहा है वार्डवासियों को इंतजार है कि आखिर यह दुरुस्त कब होगा कब पालिका प्रशासन कुंभकर्णीय निंद्रा से जागकर इस स्लैब को बनाती है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!