क्राइमछत्तीसगढ़बालोद

*साइबर सेल की तकनीकी सहायता लेकर गुम व्यक्तियों का पता लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश एसपी योगेश पटेल ने दिए*

 

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश के संबंध में थानाप्रभारियों की समीक्षा बैठक आयोजित

गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी पर विशेष जोर, साइबर सेल की तकनीकी सहायता से त्वरित कार्रवाई के निर्देश

बालोद, जिला पुलिस कार्यालय बालोद में पुलिस अधीक्षक महोदय योगेश कुमार पटेल द्वारा ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में दर्ज गुमशुदगी प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने विशेष रूप से गुमशुदा बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया।
इसके साथ ही आवश्यकतानुसार साइबर सेल की तकनीकी सहायता लेकर गुम व्यक्तियों का पता लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। सभी थाना प्रभारियों को प्रकरणों में गंभीरता, संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा नियमित मॉनिटरिंग एवं फॉलोअप बनाए रखने की हिदायत दी गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि ऑपरेशन मुस्कान एवं ऑपरेशन तलाश के तहत अधिक से अधिक गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित की जाए।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर, डीएसपी श्रीमती माया शर्मा, रक्षित निरीक्षक श्रीमती रेवती वर्मा सहित जिले के समस्त थाना प्रभारी एवं साइबर सेल प्रभारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!