
बालोद जिला भाजपा ने बाबा साहेब की जयंती पर किया नमन
बालोद. संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर बालोद जिला भाजपा संगठन ने श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें नमन किया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर उनके योगदान को याद किया।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन ने बाबा साहेब को याद करते हुए बताया कि उन्होंने देश को एक मजबूत संविधान दिया, जो हर नागरिक को समान अधिकार प्रदान करता है।
बालोद भाजपा जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख और जनसेवक राकेश यादव ने बाबा साहेब अंबेडकर के सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के आदर्शों को देश के लिए मार्गदर्शक बताते हुए उनके योगदान को याद किया।
जिलेभर के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।




