*जिर्ण क्षिर्ण अवस्था मे खड़े इस विद्युत पोल से वार्डवासियों मे दहशत का आलम,,,, कभी भी टूट सकता है यह विद्युत पोल*
बालोद । बालोद नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 आमापारा के मुख्य गली मे रोमन मांडले के घर के पास लगे इस विद्युत पोल की हालत जर्जर हो रही है पोल मे लगे तार भी अब दिखने लगे हैँ वार्डवासी रोमन मांडले ने बताया की यह पोल एक तरफ झुकते भी जा रहा है जो कभी भी वार्ड के लोगो के लिए खतरा बन सकता है विद्युत विभाग एवं नगर पालिका मे इस बाबत जल्द ही शिकायत पत्र वार्डवासियों के हस्ताक्षर पश्चात् सौपा जाएगा ताकि खम्बे को बदलकर नया खम्बा विभागीय वहन खर्च पर लगाया जा सके दुर्घटना घटित होने से पहले अगर इसे नहीं बदला गया तो विभागीय कार्यालय का वार्डवासियो के साथ घेराव भी किया जा सकता है

