- *घटिया एलम (फिटकरी) आपूर्ति पर नए CMO सख्त गुणवत्ता को नकारा, उच्च मानक बनाए रखने के निर्देश*
शहर के जल शोधन प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाले एलम (फिटकरी) की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच नविन पदस्थापना मे बालोद आये नगर पालिका अधिकारी खिरोद्र भोई ने कड़ा रुख अपनाया है।
औचक निरीक्षण के बाद मुख्यनगर पालिका अधिकारी खिरोंन्द्र भोई ने कहा कि वर्तमान में आपूर्ति किए जा रहे एलम की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं है।
अधिकारी ने मौके पर ही नमूने देखते हुए नाराजगी जताई और कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
घटिया स्टॉक को 24 घंटे के भीतर बदलकर नया और मानक स्टॉक उपलब्ध कराने को कहा गया है। इस निर्देश के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
अब आपूर्ति श्रृंखला की निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि शहरवासियों को शुद्ध जल की आपूर्ति निर्बाध रूप से मिलती रहे। ज्ञात हो की कुछ माह पहले एलम खरीदी मे मनमानी और अनुपात से कई गुनाह ज्यादा खरीदी का मामला भाजपा के ही पार्षद दीपक कुमार ने उठाया था जिला कलेक्टर से लेकर नगरीय निकाय मंत्री एवं सचिव तक इसकी शिकायत की गयी थी जो अभी जांच मे चल रहा है पर अभी तक जांच रिपोर्ट मे क्या हुआ इसका पता नहीं चल पाया है जांच हुई या नहीं यह भी किसी को पता नहीं है जांच की फ़ाइल क्या राजनितिक दबाव के चलते ठन्डे बस्ते मे कैद हो गया है या कोई और कारण है यह चर्चा का विषय पुरे राजनितिक हलके मे आये दिन होते रहता है



