Muay Thai State Championships में Brothers Combat Club के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालोद जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 1 से 3 मई 2026 तक दल्ली राजहंरा में किया गया, जिसमें प्रदेशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में क्लब के खिलाड़ियों ने अलग-अलग वर्गों में पदक हासिल किए।

🥇 भव्य देशलहरे ने 30 किलोग्राम अंडर-11 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
🥉 हर्ष साहू ने 58 किलोग्राम अंडर-16 वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।
🥇 अभय यादव ने 50 किलोग्राम अंडर-13 वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।
🥇 बसंत लेंड़िया ने 40 किलोग्राम अंडर-15 वर्ग में गोल्ड मेडल जीता।
🥇 दिव्यांश उरवाशा ने 40 किलोग्राम अंडर-15 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कोच आकाश यादव ने खुशी जताई और कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि क्लब लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। खिलाड़ियों की सफलता पर Bajrang अखाडा बालोद एवं खेल प्रेमियों ने सभी विजेताओं को बधाई दी है।
