राज्य
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर भोपालपटनम नगर पंचायत कार्यालय में बैठक आयोजित

बीजापुर -नगर पंचायत भोपालपटनम नगर पंचायत कार्यालय मे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर बैठक आयोजित की गई। मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विकास पाटले की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जनप्रतिनिधियों, दुकानदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों एवं थोक अपशिष्ट उत्पादकों को नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में सर्वोच्च न्यायालय से संबंधित प्रकरणों की जानकारी भी साझा की गई तथा नियमों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया गया। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।




