छत्तीसगढ़बालोद

बालोद पालिका का अद्भुत कारनामा घटिया निर्माण पर एक्शन के बजाय इनाम: पहली टंकी से रिस रहा पानी, दूसरी के फाइनल पेमेंट की फाइलें तेज

घटिया निर्माण पर एक्शन के बजाय इनाम: पहली टंकी से रिस रहा पानी, दूसरी के फाइनल पेमेंट की फाइलें तेज

एक तरफ जहां 6 महीने पहले लोकार्पित पानी टंकी से हो रहे सीपेज ने निर्माण गुणवत्ता की हवा निकाल दी है, वहीं दूसरी तरफ विभाग की दरियादिली और मिलीभगत का एक और चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है।

घटिया निर्माण के लिए जिम्मेदार उसी ठेकेदार द्वारा बनाई गई एक अन्य पानी टंकी का अंतिम भुगतान जारी करने की फाइलें तेजी से दौड़ाई जा रही हैं।

नियमों के मुताबिक, यदि ठेकेदार द्वारा किए गए निर्माण में गारंटी या रखरखाव अवधि के दौरान गंभीर तकनीकी खामी या रिसाव पाया जाता है, तो उसके अन्य प्रोजेक्ट्स की जांच और भुगतानों पर रोक लगाई जानी चाहिए। लेकिन यहां जमीनी हकीकत बिल्कुल उलट है।

पहली टंकी से पानी का फव्वारा छूट रहा है और कंक्रीट कमजोर हो रही है, मगर विभाग जांच बैठाने के बजाय ठेकेदार की दूसरी परियोजना का रास्ता साफ करने में तत्परता दिखा रहे।

सीधा आरोप है कि विभागीय इंजीनियर और जिम्मेदार अफसर ठेकेदार को बचाने और उसका अंतिम देयक पास कराने के लिए फाइलों को हरी झंडी देने में जुटे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!