बालोदलोकल न्यूज़

फुटकर कबाड़ी व्यवसायियों की रोजी-रोटी पर आए संकट को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

छाया विधायक राकेश यादव के मार्गदर्शन एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी के नेतृत्व में उठी आवाज....

 

बालोद। शहर एवं ग्रामीण अंचलों में वर्षों से फुटकर कबाड़ी व्यवसाय के माध्यम से अपनी आजीविका चलाने वाले कबाड़ी व्यवसायियों की रोजी-रोटी पर आए संकट को लेकर फुटकर कबाड़ी संघ द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चौहान एवं थाना प्रभारी श्री शिशुपाल सिन्हा के समक्ष अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

यह ज्ञापन छाया विधायक श्री राकेश यादव जी के मार्गदर्शन में एवं नगर पालिका परिषद बालोद के उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी के नेतृत्व में सौंपा गया। कबाड़ी व्यवसायियों ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से शहर एवं गांव-गांव जाकर घरों से निकलने वाले टूटे-फूटे लोहे, टीन, प्लास्टिक, कागज, एल्युमिनियम, रेड्डी पेपर एवं अन्य अनुपयोगी सामग्री की खरीदी कर अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण करते आ रहे हैं। वर्तमान में इस व्यवसाय पर प्रशासनिक पाबंदियां लगने से उनके सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है।

Oplus_131072

कबाड़ी संघ ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि फुटकर कबाड़ी व्यवसायियों की वास्तविक स्थिति एवं उनके परिवारों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए उन्हें नियमानुसार अपना व्यवसाय पुनः संचालित करने की अनुमति प्रदान की जाए। संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी भी प्रकार की चोरी की सामग्री की खरीदी-बिक्री नहीं करते हैं तथा पुलिस एवं प्रशासन के सभी नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच एवं आदिवासी नेता पालक ठाकुर, पूर्व सदर राजू भाई, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष महेश पाठक, जिला कबाड़ी संघ अध्यक्ष विशाल बक्शी, भैय्या लाल, परदेशी, रामदयाल दास बघेल, कन्हैया देवार, अशोक कुमार, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में फुटकर कबाड़ी व्यवसायी एवं संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कबाड़ी व्यवसायियों ने पुलिस प्रशासन से सकारात्मक पहल की उम्मीद जताते हुए कहा कि उनके सामने खड़े रोजी-रोटी के संकट का समाधान शीघ्र किया जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण सम्मानपूर्वक कर सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!