छत्तीसगढ़बालोद

सामान्य सभा से पहले ही पास हो गए 15वें वित्त के काम, पार्षद ढूंढ रहे अपनी भूमिका!

सामान्य सभा से पहले ही पास हो गए 15वें वित्त के काम, पार्षद ढूंढ रहे अपनी भूमिका!

लोकतंत्र में सामान्य सभा की बैठकें चर्चा, बहस और फैसले के लिए होती हैं, लेकिन बालोद नगर पालिका ने इस पुरानी परंपरा को किनारे रखकर एक नया चमत्कारी मॉडल ईजाद कर लिया है।

आगामी 27 अगस्त को नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक बुलाई गई है, विषय क्रमांक 4 पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है—15वें वित्त आयोग अंतर्गत कार्य योजना का प्रस्ताव प्रेषित किये जाने के संबंध में चर्चा व निर्णय।

किंतु हकीकत यह है कि जब तक माननीय पार्षद यह सोचते कि उनके वार्ड में नाली बननी चाहिए या सड़क, तब तक पालिका के गलियारों में पूरी स्क्रिप्ट तैयार होकर छप भी चुकी है।

बैठक होने में पूरे 7 दिन बाकी हैं, लेकिन पालिका के एक नियमित और एक प्लेसमेंट कर्मचारी हाथ में एक रहस्यमयी सूची थामे वार्ड-वार्ड दस्तक दे रहे हैं।

कर्मचारियों का काम पार्षदों से यह पूछना नहीं है कि वार्ड में क्या काम होना है?, बल्कि उनका सवाल यह है कि काम तय कर दिया है, वो आपके वार्ड में किस कोने में करवाना है, जरा जगह दिखा दीजिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!