बीरेतरा में तीज उत्सव पर तीसरे वर्ष हुआ भव्य करु भात कार्यक्रम
मायके आईं 700 से अधिक तिजारिनों का सम्मान, प्रथम वर्ष तीज व्रत रखने वाली महिलाओं को साड़ी भेंट

बालोद। छत्तीसगढ़ के प्रमुख लोकपर्व तीज के अवसर पर जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम बीरेतरा में लगातार तीसरे वर्ष भव्य करु भात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस आयोजन में मायके आईं 700 से अधिक तिजारिनों का सम्मान करते हुए उन्हें उत्साहपूर्वक करु भात कराया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला भाजपा महामंत्री एवं युवा मित्र क्लब के संरक्षक राकेश छोटू यादव, समिति अध्यक्ष एवं भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुलदीप यादव तथा युवा मित्र क्लब के 25 सदस्यों के सहयोग से किया गया।

तीज की परंपरा और मातृशक्ति के सम्मान की भावना को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी प्रथम वर्ष तीज उपवास रखने वाली तिजहारिनों को साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही ग्राम की समस्त महिलाओं, युवतियों एवं बच्चों के लिए करु भात का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं की सहभागिता रही और पूरा वातावरण उत्साह, आत्मीयता एवं पारिवारिक मिलन से सराबोर रहा।
युवा मित्र क्लब की सेवा भावना बनी मिसाल
युवा मित्र क्लब द्वारा पिछले तीन वर्षों से ग्राम में सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाते हुए किसी भी परिवार में सुख-दुख के कार्यक्रमों तथा विभिन्न जनहित एवं सामाजिक आयोजनों में सहयोग और सेवा का कार्य निरंतर किया जा रहा है। करु भात कार्यक्रम भी इसी सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना का एक महत्वपूर्ण उदाहरण है।

राकेश छोटू यादव ने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध छत्तीसगढ़ी संस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के सम्मान का उत्सव है। मायके आईं बहनों-बेटियों के साथ करु भात के माध्यम से खुशियां बांटना हमारी सामाजिक परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से युवा मित्र क्लब के सदस्य कामता साहू ,सिद्धार्थ साहू, टिकेश्वर साहू ,वेद प्रकाश साहू ,तिलक साहू ,गिरधर साहू, तोकेश साहू, सोहन साहू, नोमेश साहू ,यश कुमार, नेमिष सर्वा, विनय साहू, चेतनानंद साहू, प्रियांशु साहू, चंदन साहू, रितेश साहू, टोमेश्वर ,किशोर ,महेंद्र सेन, देवेंद्र ,साहिल, डिलेश्वर ,छबील, देवानंद सहित संतराम यादव, मनोज साहू, नेमसिंह साहू, भूषण साहू ,वनीष साहू ,सोहन साहू, कमल नारायण साहू, मन्नू लाल यादव, अशोक विश्वकर्मा ,घनाराम साहू, परमिला साहू, मीना बाई ,इंद्राणी, निकिता का विशेष सहयोग रहा इस अवसर पर ग्राम पटेल हेमंत यादव ग्राम के वरिष्ठ नागरिक अरुण साहू ,मुकेश साहू,उमेश साहू, विजय साहू,केशव साहू,भुनेश साहू,दयाराम साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे




