
बालोद – NHM भर्ती विवाद: पुरानी गड़बड़ी की जांच अधूरी, बालोद में 67 नए पदों पर भर्ती से भड़के युवा,,,राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जिला बालोद में संविदा भर्ती को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है
विवाद के बीच स्वास्थ्य विभाग ने 22 जून को 67 रिक्त संविदा पदों पर नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया। इस फैसले ने जलती आग में घी का काम किया है।
पीड़ित अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक पुरानी चयन प्रक्रिया में हुई धांधली की निष्पक्ष जांच नहीं हो जाती और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक नई भर्ती शुरू करना पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गहरा प्रश्नचिह्न लगाता है।
दरअसल, जिला बालोद में एनएचएम के तहत पूर्व में हुई सपोर्ट स्टाफ, डाटा एंट्री ऑपरेटर और डेंटल असिस्टेंट की संविदा भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में है।
इस भर्ती में: फर्जी दस्तावेजों और फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्रों के सहारे नौकरियां पाने के आरोप लगे हैं। मेरिट सूची तैयार करते समय अंकों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी की शिकायतें की गई थीं।

