छत्तीसगढ़बालोद

अंधेरे में कॉलोनी: बिजली के खंभे तो हैं, पर स्ट्रीट लाइट न होने से राहगीर परेशान; छोटे कद के ‘पार्षद’ ने CMO को लिखा पत्र

अंधेरे में कॉलोनी: बिजली के खंभे तो हैं, पर स्ट्रीट लाइट न होने से राहगीर परेशान; छोटे कद के ‘पार्षद’ ने CMO को लिखा पत्र

शहर के वार्ड क्रमांक 03 के अंतर्गत आने वाले कपिलेश्वर कॉलोनी (धरसा रोड) में पिछले लंबे समय से स्ट्रीट लाइट न होने के कारण नागरिक अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।

क्षेत्र में बिजली के खंभे (पोल) तो खड़े हैं, लेकिन उन पर लाइटें नहीं हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर छोटे कद के ‘पार्षद’ दीपक लोढा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CMO) को एक पत्र सौंपकर शीघ्र स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की है।

पार्षद दीपक लोढा ने बताया कि उक्त कॉलोनी में बिजली के पोल होने के बावजूद लाइटें न होने से रात के समय पूरी तरह अंधेरा छा जाता है।

इसके कारण मुख्य रूप से राहगीरों, महिलाओं और बुजुर्गों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे का फायदा उठाकर क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां और चोरी का डर भी बना रहता है।

स्थानीय निवासी काफी समय से इस समस्या से जूझ रहे हैं। पार्षद ने सीएमओ को लिखे पत्र में मांग की है कि वार्ड की जनसुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिन्हित पोलों पर जल्द से जल्द नई एलईडी (LED) स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!