छत्तीसगढ़बालोद

*विकास के दावों की पोल खोलती यह तस्वीर,,, सड़को पर गड्ढे बता रहे हैं बालोद का विकास ,क्या बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है विभाग?*

लोक निर्माण विभाग और पालिका प्रशासन दोनों मे जिम्मेदार कौन,,,, समझ से परे

विकास के दावों की पोल खोलती यह तस्वीर,,, सड़को पर गड्ढे बता रहे हैं बालोद का विकास ,क्या बड़ी दुर्घटना के इंतजार में है विभाग?

 

बालोद। बालोद से बघमरा, भोथली एवं जगन्नाथपुर-सांकरा तक बनी डामर सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से नयापारा से बाईपास चौक तक सड़क की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। इस सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी किस विभाग की है यह भी तय करना पड़ेगा तो ही स्तिथि मे सुधार हो सकता है

 

सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ चारपहिया वाहनों को भी इन गड्ढों से होकर गुजरना पड़ रहा है। रात के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि कई गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति के बावजूद विभाग द्वारा मरम्मत को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। विभाग की इस उदासीनता के कारण लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

 

लोगों का सवाल है कि क्या लोक निर्माण विभाग या पालिका प्रशासन किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? आखिर सड़क की मरम्मत के लिए विभाग कब जागेगा?

 

बालोद-बघमरा मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण आवागमन मार्ग है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इस सड़क से आवागमन करते हैं। ऐसे में सड़क की जर्जर स्थिति न केवल यातायात में परेशानी पैदा कर रही है, बल्कि लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही है।

 

स्थानीय नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि नयापारा से बाईपास चौक सहित बालोद-बघमरा मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्सों का तत्काल निरीक्षण कर गड्ढों की मरम्मत एवं आवश्यकतानुसार सड़क का डामरीकरण कराया जाए, ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

 

नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो आने वाले दिनों में इस समस्या को लेकर विभाग के खिलाफ आवाज बुलंद की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!