*बालोद नगर मे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,,,,नालियो के ऊपर बने पक्के चबूतरे और मकान को नहीं तोड़ने से लोगो मे आक्रोश,,,, क्या नयापारा बाईपास मोड तक अतिक्रमण हटाने प्रशासन होंगी सख्त*

*बालोद नगर मे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,,,,नालियो के ऊपर बने पक्के चबूतरे और मकान को नहीं तोड़ने से लोगो मे आक्रोश,,,, क्या नयापारा बाईपास मोड तक अतिक्रमण हटाने प्रशासन होंगी सख्त*
बालोद – बालोद नगर मे आज अतिक्रमण पर प्रशासन का सख्त रवैया देखने को मिला सुबह 6 बजे से बुलडोजर कार्यवाही के बाद पुराना बस स्टैंड से सदर बाजार होते हुए इंदिरा चौक तक अतिक्रमण के दायरे मे आने वाले निर्माण को तोड़ा गया वहीं कुछ लोगो पर प्रशासन ने रहम खाते हुए उन्हें कुछ दिनों की मोहलत डी है ताकि वह अपना पक्का निर्माण को तोड़ ले इसके बाद भी लोग अगर इसे नजर अंदाज करते हैँ तो फिर प्रशासन स्वयं तोड़ने फिर प्रशासनिक अमला के साथ दबिश देगी और तोड़ने की कार्यवाही करेगी सुबह से ही जिला प्रशासन, पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन सहित राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी अतिक्रमण हटाने लगे रहे पुरे अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापरियो ने प्रशासन को सहयोग भी किया कहीं कोई विवाद की स्थिति निर्मित नहीं हुई वहीं शहर मे इस बात को लेकर भी चर्चा है की कुछ रसूखदारो और सत्तधारियों के मकान दूकान और पक्के चबूतरे जो नाली के ऊपर बनाया गया है उसे नहीं तोड़ा गया जबकि वाह देखने मे ही अवैध कब्ज़ा साफ नजर आता है कुछ लोगो ने तो बाकायदा मुहजबानी इसकी शिकायत उपस्थित अधिकारियों से भी कर दी पर कोई कार्यवाही नहीं होने से लोगो मे आक्रोश देखा गया है बालोद नगर मे हुए अब तक अतिक्रमण मे यही देखने को मिला भी है प्रशासन के इस रवैया को देखकर लोग आक्रोषित तो है पर दबी जुबान इसका विरोध भी कर रहे हैँ वहीं अब लोगो का यहाँ तक कहना है की सदर के बाद अब हलधर चौक से बाईपास मोड तक भी अतिक्रमण हटना चाहिए ताकि आये दिन सड़क जाम एवं आवाजाही मे हो रही परेशानी दूर हो सके और लोगो को सुगमता मिल सके पर देखना होगा प्रशासन इस ओर क्या कदम उठाती है



